जम्मू-कश्मीर सरकार 625 हेक्टेयर भूमि पर औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती करेगी

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर सरकार 625 हेक्टेयर भूमि पर औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती करेगी
Published : Dec 28, 2022, 11:27 am IST
Updated : Dec 28, 2022, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir government will cultivate medicinal and aromatic plants on 625 hectares of land
Jammu and Kashmir government will cultivate medicinal and aromatic plants on 625 hectares of land

इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 750 करोड़ रुपये की है। जम्मू-कश्मीर में हिमालय के पास औषधीय और सुगंधित गुण वाले लगभग 1,123 पौधों की प्रजातियों की अपार..

जम्मू :  जम्मू-कश्मीर सरकार कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 625 हेक्टेयर भूमि पर औषधीय और सुगंधित पौधे (एमएपी) की खेती करेगी। अधिकारियों ने कहा कि इससे 750 करोड़ रुपये मूल्य का उत्पादन होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यह अर्थव्यवस्था, समानता और पारिस्थितिकी के सिद्धांतों पर आधारित 5,013 करोड़ रुपये की लागत वाली 29 परियोजनाओं में से एक है। 

कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने यहां पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती में एक नई सुबह होने जा रही है। एमएपी की खेती के तहत 5,000 कनाल (625 हेक्टेयर) भूमि को लाया जाएगा।

डुल्लू ने कहा कि इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 750 करोड़ रुपये की है। जम्मू-कश्मीर में हिमालय के पास औषधीय और सुगंधित गुण वाले लगभग 1,123 पौधों की प्रजातियों की अपार संपदा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक हर्बल व्यापार लगभग 120 अरब डॉलर का है और वर्ष 2050 तक इसके 7,000 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। डुल्लू ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर से वर्तमान एमएपी उत्पादन केवल 2 लाख रुपये का है, क्योंकि इस क्षेत्र में बहुत कम खेती की जा रही है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM