महाराष्ट्र : गलत इलाज के चलते मरीज की मौत, डॉक्टर के पास नहीं थी डिग्री, गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : गलत इलाज के चलते मरीज की मौत, डॉक्टर के पास नहीं थी डिग्री, गिरफ्तार
Published : Dec 28, 2022, 12:09 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Patient dies due to wrong treatment in Thane, doctor couple arrested
Maharashtra: Patient dies due to wrong treatment in Thane, doctor couple arrested

अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास मेडिकल की उपयुक्त डिग्री नहीं थी और ...

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर दंपति को पुलिस ने गलत इलाज के कारण एक मरीज की मौत होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।. उन्होंने बताया कि डॉक्टर दंपति ने एक अगस्त से 10 अगस्त 2022 के बीच भिवंडी में अपने क्लीनिक में 52 वर्षीय एक मरीज का इलाज किया था।

भोईवाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इलाज कथित तौर पर दोषपूर्ण पाया गया और इस दौरान मरीज की मौत हो गई।.

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच की और भिवंडी निजामपुर नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी की शिकायत के आधार पर 40 और 46 वर्ष की आयु के दो डॉक्टरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और चिकित्सा व्यवसायी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास मेडिकल की उपयुक्त डिग्री नहीं थी और उन्होंने खुद को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत भी नहीं कराया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM