महाराष्ट्र: पुणे में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: पुणे में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छह आरोपी गिरफ्तार
Published : Dec 28, 2022, 5:24 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 5:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Teen gang-raped in Pune, six accused arrested
Maharashtra: Teen gang-raped in Pune, six accused arrested

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को भी बताया तो सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देंगे।

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और एक आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी का कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अपहरण किया और जून से दिसंबर के बीच पुणे के एक लॉज में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को भी बताने की सूरत में वे सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित कर देंगे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM