मुंबई में 20 दुकानों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

मुंबई में 20 दुकानों में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
Published : Dec 28, 2022, 12:54 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 12:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Massive fire breaks out at 20 shops in Mumbai, no casualties
Massive fire breaks out at 20 shops in Mumbai, no casualties

आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि आग 400 से 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली 20 से 25 दुकानों में लगी, जहां...

मुंबई : मुंबई के कुर्ला इलाके में मंगलवार देर रात करीब 20 दुकानों में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन दुकानों में कबाड़ सामग्री और वाहनों के कलपुर्जे रखे हुए थे। हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे कपाड़िया नगर में एक बस डिपो के पास स्थित दुकानों में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि आग 400 से 500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली 20 से 25 दुकानों में लगी, जहां बिजली के तार व अन्य सामान, कबाड़ सामग्री और वाहन के कलपुर्जे रखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और अन्य अग्निशमन उपकरण घटनास्थल पर भेजे गए और बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM