तमिलनाडु : चीन से लौटी एक महिला और उसकी बेटी कोविड-19 से संक्रमित

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु : चीन से लौटी एक महिला और उसकी बेटी कोविड-19 से संक्रमित
Published : Dec 28, 2022, 11:45 am IST
Updated : Dec 28, 2022, 11:45 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: A woman returned from China and her daughter infected with Kovid-19
Tamil Nadu: A woman returned from China and her daughter infected with Kovid-19

तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51 पर स्थिर है।

चेन्नई :  चीन से कोलंबो के रास्ते होकर लौटी एक महिला और उसकी छह साल की बेटी तमिलनाडु के मदुरै हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक मदुरै के पास विरुधुनगर की रहने वाली महिला और उसकी बेटी की मंगलवार को विमान से उतरने के बाद हवाईअड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी, जिसमें दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।

दोनों को विरुधुनगर में उनके घर पर ही पृथकवास में रखा गया है। उनके नमूने जांच के वास्ते जीनोम अनुक्रमण के लिए राजकीय प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे।

तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 51 पर स्थिर है। तमिलनाडु सरकार ने चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक आई तेजी के तुरंत बाद राज्य के चार हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच तेज कर दी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM