महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, कार में लगी आग, तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, कार में लगी आग, तीन लोगों की मौत
Published : May 29, 2023, 11:51 am IST
Updated : May 29, 2023, 11:51 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Road accident on Samridhi Expressway, three people died
Maharashtra: Road accident on Samridhi Expressway, three people died

टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिससे वाहन में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई।

बुलढाणा (महाराष्ट्र):  महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बीबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा एक्सप्रेस वे पर देउलगांव कोल गांव के पास सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को लेजा रही कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति वाहन से बाहर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिससे वाहन में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वाहन से बाहर गिरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में डीजल का डिब्बा रखा था।

औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पिछले बुधवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि दिसंबर 2022 में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल के अंत तक उस पर हुए हादसों में कुल 39 लोगों की जान गई है और अन्य 143 लोग घायल हुए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM