मुंबई में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, दो लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

मुंबई में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, दो लोग गिरफ्तार
Published : Jun 29, 2023, 10:17 am IST
Updated : Jun 29, 2023, 10:17 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यहां चेंबूर इलाके में 19 अप्रैल को एक पेड़ से व्यक्ति का शव लटका मिला था।

मुंबई: मुंबई में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाए जाने के दो महीने बाद पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) को हत्या के मामले में बदल दिया है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहां चेंबूर इलाके में 19 अप्रैल को एक पेड़ से व्यक्ति का शव लटका मिला था।

तिलक नगर थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि शुरू में पुलिस ने एडीआर दर्ज की थी, लेकिन उन्हें संदेह था कि व्यक्ति की हत्या की गई है क्योंकि शरीर पर कुछ निशान पाए गए थे।

जब पुलिस ने उस इलाके के निवासियों से पूछताछ की तो कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उन्होंने घटना के दिन दो लोगों को व्यक्ति के साथ मारपीट करते देखा था। अधिकारी ने बताया कि लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में वे वहां से चले गए क्योंकि हमलावरों ने उनकी बात नहीं सुनी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और अधिक जानकारी जुटाई। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान गौतम बोराडे उर्फ टकलाया (28) और अफजल शेख (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने व्यक्ति की हत्या कर दी और बाद में शव को कपड़े की रस्सी की मदद से पेड़ से लटका दिया था। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन वे तीनों नशे में थे। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने उनसे गाली गलौच की थी, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM