कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं ने शरद पवार से की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं ने शरद पवार से की मुलाकात
Published : Jul 29, 2023, 11:05 am IST
Updated : Jul 29, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अगले महीने मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित बैठक से पहले पवार के साथ यह चर्चा हुई।

मुंबई:  कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार से मुलाकात की। राकांपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक शाम को दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में हुई। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता नसीम खान मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि राकांपा के प्रदेश प्रमुख जयंत पाटिल और उनकी पार्टी के विधायक शशिकांत शिंदे और रोहित पवार (शरद पवार के पोते) ने भी चर्चा में भाग लिया।

यह बैठक उस पृष्ठभूमि में हुई है जब इस महीने की शुरुआत में अजित पवार और उनके समर्थकों के शरद पवार द्वारा स्थापित पार्टी से अलग होकर राज्य सरकार में शामिल होने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता पद के लिए कांग्रेस ने दावा नहीं किया है। अगले महीने मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की प्रस्तावित बैठक से पहले पवार के साथ यह चर्चा हुई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM