मुंबई: धारावी में मकान ढहने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

खबरे |

खबरे |

मुंबई: धारावी में मकान ढहने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Published : Jul 29, 2023, 3:17 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 3:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Image: For representation purpose only.
Image: For representation purpose only.

'90 फुट रोड' पर स्थित एक मंजिला मकान सुबह करीब सवा आठ बजे ढह गया।

मुंबई: महानगर के धारावी इलाके में शनिवार को एक मकान ढह जाने से 45 वर्षीय एक महिला घायल हो गई, जिसके बाद अधिकारियों को आसपास के कुछ कमरे खाली कराने पड़े। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि '90 फुट रोड' पर स्थित एक मंजिला मकान सुबह करीब सवा आठ बजे ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर एक महिला फंस गई, जिसकी पहचान सेल्वा राज के रूप में हुई। बीते कुछ दिनों से मुंबई में भारी बारिश हो रही है।

अधिकारी ने बताया कि महिला को मलबे से निकाल लिया गया और उसे नगर निकाय द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के तीन से चार कमरों को भी खाली करा लिया गया है। धारावी, मध्य मुंबई में स्थित बड़ी आबादी वाली एक झुग्गी बस्ती है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM