Karnataka News: सिद्धरमैया ने सीतारमण पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, कहा-भाजपा कर्नाटक को बदनाम कर रही

खबरे |

खबरे |

Karnataka News: सिद्धरमैया ने सीतारमण पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, कहा-भाजपा कर्नाटक को बदनाम कर रही
Published : Jul 29, 2024, 4:21 pm IST
Updated : Jul 29, 2024, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Siddaramaiah accused Sitharaman of lying, said- BJP is defaming Karnataka
Siddaramaiah accused Sitharaman of lying, said- BJP is defaming Karnataka

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार नयी दिल्ली जाएंगे, क्योंकि उन्हें...

Karnataka News:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया और हालिया केंद्रीय बजट में राज्य के साथ ‘‘अन्याय’’ करने के लिए उन पर और केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधा। सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस शासित कर्नाटक को ‘‘भ्रष्ट राज्य’’ के रूप में बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार नयी दिल्ली जाएंगे, क्योंकि उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने ‘‘पार्टी और सरकार’’ के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘बजट पूर्व बैठक बुलाई गई थी, हमने वहां कहा था कि आपने (केंद्र ने) कहा है कि आप ऊपरी भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये देंगे। क्या यह बजट में है? यह नहीं दिया गया।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘15वें वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में विशेष अनुदान के रूप में 5,495 करोड़ रुपये की अनुशंसा की है, क्या यह दिया गया है? कहा गया था कि पेरीफेरल रिंग रोड (बेंगलुरू में) के लिए 3,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। जल स्रोतों के विकास के लिए 3,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था, क्या यह (बजट में) है?’’

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, ‘‘इनमें से कुछ भी बजट में नहीं है, क्या यह अन्याय नहीं है? आंध्र प्रदेश और बिहार को अनुदान दिया गया है, कर्नाटक को क्या दिया गया? केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी और निर्मला सीतारमण कम से कम यह तो कह सकते थे कि वे कर्नाटक को उसका हक दिलाने का प्रयास करेंगे।’’

सीतारमण ने सिद्धरमैया के इस आरोप को रविवार को खारिज कर दिया था कि कर्नाटक को इस साल बजट में उसका उचित हिस्सा नहीं मिला है। वित्त मंत्री ने दावा किया था कि निधि आवंटन के बारे में गलत सूचना फैलाई जा रही है।

सीतारमण ने यह भी आरोप लगाया था कि (कर्नाटक में) बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण उद्योग जगत भयभीत है और वे राज्य से बाहर जाना चाहते हैं।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘क्या उनके (कुमारस्वामी के) मांड्या निर्वाचन क्षेत्र में कोई नया उद्योग आया है? क्या राज्य में किसी औद्योगिक गलियारा का काम शुरू किया गया है? हमने जो अनुदान मांगा था वह नहीं आया, हमने रायचूर में एम्स, हासन या मैसूर के लिए आईआईटी मांगा था - क्या यह दिया गया?’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (सीतारमण) ऐसा क्या दिया कि कहा जाए कि कोई अन्याय नहीं हुआ है।’’ सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘जब भी निर्मला सीतारमण कर्नाटक आई हैं, उन्होंने झूठ बोला है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने पहले भी झूठ बोला है, अब भी झूठ बोल रही हैं। वह राज्य के लिए धन/अनुदान देने का दावा करती हैं, क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक वह राज्य है, जिसने 15वें वित्त आयोग में सबसे अधिक अन्याय का सामना किया है, जबकि वह (सीतारमण) राज्यसभा सदस्य के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कर संग्रह में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, कर्नाटक दूसरे स्थान पर है - ऐसा कौन सा योगदान है, जो हमने नहीं दिया है?’’

उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार पर अधिक ऋण लेने का आरोप लगा रहा है, ‘‘लेकिन हमने राजकोषीय उत्तरदायित्व अधिनियम की सीमाओं के भीतर काम किया है - जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) का 25 प्रतिशत, जबकि उन्होंने (केंद्र ने) 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक उधार लिया है।’’ एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘सभी को मिलकर, राज्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध करना चाहिए।’’ (pti)

(For More News Apart from Siddaramaiah accused Sitharaman of lying, said- BJP is defaming Karnataka, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM