मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला बारुद बरामद

खबरे |

खबरे |

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला बारुद बरामद
Published : Aug 29, 2023, 11:01 am IST
Updated : Aug 29, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

नियमों के उल्लंघनों के चलते 2,027 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इंफाल: मणिपुर में विभिन्न संगठनों के चार उग्रवादियों को अलग-अलग अभियान में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार एवं गोला बारुद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक बयान में मंगलवार को बताया कि तलाश अभियानों के दौरान पुलिस के दलों ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक मुइवा) और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक-एक उग्रवादी और इंफाल ईस्ट तथा बिष्णुपुर जिले से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (लमयांबा खुमान गुट) के लिए काम करने वाले दो लोगों को पकड़ा।

उसने बताया कि अभियानों के दौरान छह आग्नेयास्त्र, पांच कारतूस और दो विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने घाटी के पांच जिलों के संवदेनशील इलाकों में तलाश अभियान चलाए थे। इसमें बताया गया है कि संवेदनशील इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 (इंफाल-सिलचर रोड) पर वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संवेदनशील मार्गों पर सुरक्षा उपलब्ध करायी जा रही है।.

पुलिस ने बताया कि विभिन्न पर्वतीय और घाटी जिलों में कुल 129 जांच चौकियां बनाई गई हैं और नियमों के उल्लंघनों के चलते 2,027 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM