गणेशोत्सव: मुंबई में शुक्रवार को तड़के तीन बजे तक 37,599 मूर्तियां की गईं विसर्जित

खबरे |

खबरे |

गणेशोत्सव: मुंबई में शुक्रवार को तड़के तीन बजे तक 37,599 मूर्तियां की गईं विसर्जित
Published : Sep 29, 2023, 11:21 am IST
Updated : Sep 29, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
photo-pti
photo-pti

गणेशोत्सव मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।

मुंबई : मुंबई में बृहस्पतिवार को दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन के साथ गजानन भगवान गणेश की हजारों मूर्तियों को श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कृत्रिम तालाबों सहित जलाशयों में विसर्जित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की मूर्ति के विसर्जन के लिए बृहस्पतिवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे यात्रा शुरू हुई थी और शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, शुक्रवार तड़के तीन बजे तक मुंबई में 37,599 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

जुहू समुद्र तट के पास बृहस्पतिवार शाम को 16 वर्षीय लड़का समुद्र में डूब गया। ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच मुंबई के विभिन्न गणेश मंडलों ने 10 दिवसीय उत्सव के समापन पर भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए बृहस्पतिवार को विसर्जन यात्रा शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि लालबागचा राजा गणेश की मूर्ति की विसर्जन यात्रा पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू हुई और इसे शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में विसर्जित कर दिया गया। शुक्रवार तड़के तीन बजे तक विसर्जित की गई 37,599 मूर्तियों में से 31,322 घरेलू गणपति मूर्तियां, 5,840 ‘सार्वजनिक’ और 437 देवी गौरी की मूर्तियां थीं।

अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी द्वारा स्थापित कृत्रिम तालाबों में 11,013 मूर्तियां विसर्जित की गई हैं जिनमें से 10,121 घरेलू गणपति मूर्तियां, 734 सार्वजनिक और 158 देवी गौरी की मूर्तियां थीं।

गणेशोत्सव मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। दस दिन के इस उत्सव के दौरान भगवान गणपति की मूर्तियों को घरों एवं पंडालों में स्थापित किया जाता है और उत्सव के समापन पर इनका विसर्जन किया जाता है। इस वर्ष गणेशोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी से हुई और 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ इसका समापन हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM