Gujarat Election 2022 : आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 89 सीट पर होगा मतदान

खबरे |

खबरे |

Gujarat Election 2022 : आज थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 89 सीट पर होगा मतदान
Published : Nov 29, 2022, 10:36 am IST
Updated : Nov 29, 2022, 10:36 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat Election 2022: Campaigning for the first phase will end today, voting will be held on 89 seats
Gujarat Election 2022: Campaigning for the first phase will end today, voting will be held on 89 seats

Gujarat Assembly Election 2022 : 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है। शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

अहमदाबाद : गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 पर मंगलवार को चुनाव प्रचार अभियान थम जाएगा। इन 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होना है। शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को क्रमश: भावनगर और गांधीधाम (कच्छ जिला) में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, छह बार से विधायक कुंवरजी बावलिया, मोरबी के 'नायक' कांतिलाल अमृतिया, भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नड्डा और भाजपा के अन्य नेता पहले चरण में किस्मत आजमा रहे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पहले ही रैलियां कर चुके हैं।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया है। उन्होंने इन चुनाव में गुजरात की जनता से कई वादे किए हैं। राज्य में पिछले 27 वर्ष से भाजपा का शासन है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे भाजपा उम्मीदवारों के लिए मंगलवार को प्रचार करेंगे।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM