Mumbai: बलात्कार के आरोपी युवक ने तलोजा जेल में की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

Mumbai: बलात्कार के आरोपी युवक ने तलोजा जेल में की आत्महत्या
Published : Dec 29, 2022, 4:05 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai: Youth accused of rape commits suicide in Taloja Jail
Mumbai: Youth accused of rape commits suicide in Taloja Jail

अधिकारियों को अंदेशा है कि विचाराधीन कैदी अपने खिलाफ बलात्कार के मामले से परेशान था। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान करण प्रमोद सेरियन के रूप में...

मुंबई : नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार 19 साल के युवक ने नवी मुंबई की तलोजा जेल में कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों को अंदेशा है कि विचाराधीन कैदी अपने खिलाफ बलात्कार के मामले से परेशान था। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान करण प्रमोद सेरियन के रूप में हुई है और मंगलवार तड़के वह एक बैरक के पंखे में फंदे से लटका मिला। अन्य कैदियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद जेल अधिकारी उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुंब्रा निवासी सेरियन 26 सितंबर से जेल में था और उसने आत्महत्या के लिए अपने पजामे को फंदा बनाया था।

कमोठे पुलिस ने सेरियन को 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में 22 सितंबर को गिरफ्तार किया था। भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि सेरियन का लड़की के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे सोशल मीडिया के जरिए मिला था। अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर कमोठे पुलिस ने सेरियन के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि सेरियन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और खारघर थाना में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को बृहस्पतिवार को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM