निफ्ट का कन्वर्ज-2022 कार्यक्रम भोपाल में संपन्न

खबरे |

खबरे |

निफ्ट का कन्वर्ज-2022 कार्यक्रम भोपाल में संपन्न
Published : Dec 29, 2022, 10:58 am IST
Updated : Dec 29, 2022, 10:58 am IST
SHARE ARTICLE
NIFT's Converge-2022 program concluded in Bhopal
NIFT's Converge-2022 program concluded in Bhopal

इस कार्यक्रम में देश के 18 निफ्ट परिसरों से लगभग 1,000 प्रतिभागी 30 से अधिक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए शामिल हुए थे।

भोपाल : केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के तहत संचालित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) का तीन दिवसीय खेल, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम ‘कन्वर्ज-2022’ भोपाल में 22 से 29 दिसंबर के बीच आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने ‘कन्वर्ज-2022’ का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में देश के 18 निफ्ट परिसरों से लगभग 1,000 प्रतिभागी 30 से अधिक प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए शामिल हुए थे।

समापन समारोह में राज्यपाल ने निफ्ट भोपाल और डाक विभाग, भारत द्वारा संयुक्त रूप से तैयार एक विशेष कवर जारी किया। निफ्ट भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया, जबकि संयुक्त निदेशक अखिल सहाय ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

‘कन्वर्ज-2022’ में सभी परिसरों के आधिकारिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। समापन समारोह में विजेताओं और ‘मिस्टर एंड मिस कन्वर्ज-22’ को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन से पहले 18 रंगों वाले कन्वर्ज लोगो का अनावरण किया गया, जो 18 परिसरों का प्रतिनिधित्व करता है। एक चक्र के बीच में तीन चीतों के चित्र वाले लोगो का अनावरण मध्य प्रदेश पर्यावरणीय पर्यटन विकास बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शमिता राजोरा ने किया।

निफ्ट भोपाल देश में फैशन शिक्षा का एक प्रमुख संस्थान है और कपड़ा एवं परिधान उद्योग को पेशेवर मानव संसाधन प्रदान करने में अग्रणी रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM