छत्तीसगढ़ में महिला समेत दो नक्सली गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ में महिला समेत दो नक्सली गिरफ्तार
Published : Dec 29, 2022, 4:36 pm IST
Updated : Dec 29, 2022, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Two naxalites including woman arrested in Chhattisgarh
Two naxalites including woman arrested in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार का यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडेरास गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने महिला नक्सली देवे कोवासी (32) और दुला सोड़ी (29) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों के सर पर 10—10 हजार रुपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की रात में डीआरजी दंतेवाड़ा और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था, दल जब गोंडेरास गांव के जंगल में था तब एक महिला और पुरुष सुरक्षा बलों को देखकर वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दानों को पकड़ लिया।. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या और पुलिस दल पर हमला समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM