जी20: पुडुचेरी में ‘साइंस-20’ की दो दिवसीय बैठक आज से

खबरे |

खबरे |

जी20: पुडुचेरी में ‘साइंस-20’ की दो दिवसीय बैठक आज से
Published : Jan 30, 2023, 11:47 am IST
Updated : Jan 30, 2023, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
G20: Two-day meeting of 'Science-20' in Puducherry from today
G20: Two-day meeting of 'Science-20' in Puducherry from today

जी20 के 11 सदस्य देशों ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, भारत, कोरिया गणराज्य, तुर्किये, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के 15 विदेशी...

पुडुचेरी : भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत आयोजित की जा रही ‘साइंस-20 (एस20) इंसेप्शन मीटिंग’ आज यानी सोमवार को पुडुचेरी में शुरू होगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा देश की ओर से बैठक में हिस्सा लेंगे। मेजबान देश भारत के साथ इंडोनेशिया और ब्राजील इस त्रयी (ट्रोइका) के तीन मूल सदस्य हैं। सोमवार और मंगलवार को होने वाली दो दिवसीय बैठक वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पहलुओं पर केंद्रित होगी, जो राष्ट्रों के विकास में मदद करेगी। बैठक का विषय ‘अभिनव व सतत विकास के लिए विघटनकारी विज्ञान’ है।

जी20 के 11 सदस्य देशों ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, भारत, कोरिया गणराज्य, तुर्किये, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के 15 विदेशी प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा लेंगे। भारत भर के विभिन्न शोध एवं शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 50 प्रतिनिधि और विशेष आमंत्रित सदस्य भी विचार-विमर्श में हिस्सा लेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM