Puri Firecracker Blast News: पुरी में जगन्नाथ चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में ब्लास्ट, 20 लोग झुलसे

खबरे |

खबरे |

Puri Firecracker Blast News: पुरी में जगन्नाथ चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में ब्लास्ट, 20 लोग झुलसे
Published : May 30, 2024, 12:27 pm IST
Updated : May 30, 2024, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha Puri Jagannath Chandan Yatra Firecracker Blast News In Hindi
Odisha Puri Jagannath Chandan Yatra Firecracker Blast News In Hindi

तिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई जिससे धमाका हो गया।

Odisha Puri Jagannath Chandan Yatra Firecracker Blast News: ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में चंदन यात्रा उत्सव के दौरान हादसे की खबर सामने आई है. खबर है कि पटाखों की ढ़ेर में विस्फोट के कारण 20 से ज्यादा श्रद्धालु झुलस गए. हादसा नरेन्द्र पुष्करिणी सरोवर के निकट हुआ जहां लोग चंदन यात्रा उत्सव को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे. झुलसे कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान तालाब के देवी घाट पर आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई थी. आतिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिर गई जिससे धमाका हो गया। जलते हुए पटाखे पवित्र तालाब में जलक्रीड़ा देखने जुटे श्रद्धालुओं पर जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ. रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि करीब 6 लोगों की हालत गंभीर है. एक बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया है.

Facebook Server Down News: सुबह-सुबह डाउन हुआ फेसबुक, यूजर्स हुए परेशान

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पुरी  में हुआ यह हादसा बहुत दुखद है। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा।

बता दे कि जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक माना जाता है। ओडिशा के पुरी में स्थित यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी दुनिया से भगवान के दर्शन के लिए आते हैं।

(For more news apart from Odisha Puri Jagannath Chandan Yatra Firecracker Blast News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)


 


 

Location: India, Odisha, Puri

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM