असम: थाने में नाबालिग के साथ बदसलूकी, पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

खबरे |

खबरे |

असम: थाने में नाबालिग के साथ बदसलूकी, पुलिस निरीक्षक बर्खास्त
Published : Jun 30, 2023, 1:05 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Misbehavior with minor in police station, police inspector dismissed
Misbehavior with minor in police station, police inspector dismissed

निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वह अभी फरार है।

गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में लड़की के साथ मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले उसे निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वह अभी फरार है।

पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मामले के दुर्लभ होने की वजह से, असम के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस बल के प्रमुख होने के नाते मैंने निरीक्षक (यूबी) बिमान रॉय को मौजूदा कानून व नियमों के तहत असम पुलिस की सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है।’’

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय एक लड़की ने सोमवार को घोगरापार थाने के प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि थाने में उसने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींची। लड़की और एक व्यक्ति को बाल विवाह के सिलसिले में 21 जून को हिरासत में लिया गया था।

नलबाड़ी थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM