मुंबई में लोकल ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज

खबरे |

खबरे |

मुंबई में लोकल ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी, FIR दर्ज
Published : Jun 30, 2023, 10:51 am IST
Updated : Jun 30, 2023, 10:51 am IST
SHARE ARTICLE
Representative pic
Representative pic

मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई:  लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति के 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 जून की रात को पश्चिमी रेलवे के चर्नी रोड और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के बीच हुई। महिला ने घटना के पांच दिन बाद बुधवार को रेलवे पुलिस से इसकी शिकायत की।

मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत के अनुसार, महिला चर्चगेट जाने वाली ट्रेन पर चर्नी रोड स्टेशन में चढ़ी थी, जैसे ही वह ग्रांट रोड स्टेशन के पास पहुंची उस व्यक्ति ने उतरने से पहले उसे भद्दे इशारे किए और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है। मामले की जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM