Jammu-Kashmir: श्रीनगर में अल बद्र का आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

खबरे |

खबरे |

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में अल बद्र का आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Published : Jul 30, 2023, 12:21 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 12:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Image Source : Twitter/SrinagarPolice
Image Source : Twitter/SrinagarPolice

आतंकवादी की पहचान अराफात यूसुफ के रूप में की गई है और वह पुलवामा के राजपोरा का रहने वाला है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बना रहे अल बद्र संगठन के एक 'हाइब्रिड' आतंकवादी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। 'हाइब्रिड' आतंकवादी वे होते हैं जो हमलों को अंजाम देने के बाद फिर से अपने नियमित जीवन में लौट जाते हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर शहर के बटमालू इलाके से प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र से जुड़े आतंकवादी को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादी की पहचान अराफात यूसुफ के रूप में की गई है और वह पुलवामा के राजपोरा का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्तौल, 20 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गयी हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यूसुफ दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था और नापाक मंसूबों के साथ श्रीनगर आया था, इससे पहले कि वह किसी आतंकवादी हमले को अंजाम देता, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यूसुफ सुरक्षाबलों पर दो बार ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल था। पहली घटना में राजपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर और फिर पुलवामा के राजपोरा के हवाल में सीआरपीएफ/राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर ग्रेनेड फेंकना शामिल है।

प्रवक्ता ने कहा कि यूसुफ इसी साल 26 मार्च और 10 मार्च को लोन वुल्फ वॉरियर के पोस्टर चिपकाने में भी शामिल था। उसके खिलाफ पहले से ही कई आतंकी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM