लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को असम विधानसभा के नए भवन का करेंगे उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को असम विधानसभा के नए भवन का करेंगे उद्घाटन
Published : Jul 30, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE  PHOTO
FILE PHOTO

नया विधानसभा परिसर दस एकड़ जमीन में फैला हुआ है,

गुवाहाटी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला असम विधानसभा के नए भवन का रविवार को उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में बिरला के अलावा असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दायमरी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और रामेश्वर तेली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि नया विधानसभा परिसर दस एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जिसमें मुख्य इमारत और प्रशासनिक कामकाज के लिए अन्य इमारतें शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नये परिसर की नींव 10 साल पहले रखी गई थी और तब इसके निर्माण पर 234.84 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान था, लेकिन निर्माण कार्य में देरी और परिसर में अन्य निर्माण के कारण अब 351 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों के अनुसार, नये भवन में 180 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है। मौजूदा विधानसभा भवन में 126 विधायक बैठ सकते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM