राजस्थान : महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ कुंड में कूदकर की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

राजस्थान : महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ कुंड में कूदकर की आत्महत्या
Published : Jul 30, 2023, 4:25 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मृतका के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ घर में बने पानी के कुंड में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह ने बताया कि पावटा की ढाणी निवासी दीपाली देवी (30) ने अपनी दो बच्चियों-अंकिता (3) और प्रियंका (2) के साथ घर में बने कुंड में कथित तौर पर कूदकर अपनी जान दे दी। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

सिंह के अनुसार, मृतका के परिजन पानी की सप्लाई का काम करते हैं और उन्होंने घर में पानी का कुंड बना रखा है। सिंह ने बताया कि मृतका के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM