महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 लोगों की मौत
Published : Sep 30, 2023, 9:23 am IST
Updated : Sep 30, 2023, 9:23 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

नासिक के पंचवटी में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से नौ लोगों की मौत डूबने से हुई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर हुई। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार के समापन दिवस को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है।

एक अधिकारी ने बताया कि नासिक के पंचवटी में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि नासिक रोड इलाके में भी तीन लोगों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने बताया कि सतारा के उम्बराज, नांदेड़ के वजीराबाद और मुंबई के समीप रायगढ़ के करजात में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, राज्य के कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में एक टेम्पो ने मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 17 वर्षीय लड़की और टेम्पो चालक की मौत हो गई। मुंबई के पश्चिमी हिस्से के जुहू में बृहस्पतिवार को विसर्जन के बीच तट से 16 साल के किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन पास के नगर निकाय संचालित कूपर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM