ममता बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन पर मंच पर बैठने से किया इनकार

खबरे |

खबरे |

ममता बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन पर मंच पर बैठने से किया इनकार
Published : Dec 30, 2022, 1:53 pm IST
Updated : Dec 30, 2022, 1:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Mamata Banerjee refused to sit on the dais at Howrah station
Mamata Banerjee refused to sit on the dais at Howrah station

रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ के एक वर्ग द्वारा की गई जोरदार नारेबाजी से बनर्जी परेशान दिखीं।

कोलकाता : हावड़ा स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब नाराज दिख रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया, जहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जानी थी। रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ के एक वर्ग द्वारा की गई जोरदार नारेबाजी से बनर्जी परेशान दिखीं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बनर्जी को शांत करने के प्रयास किए जो विफल रहे और मुख्यमंत्री मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हावड़ा और पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM