कश्मीर में हवाई सेवाएं बहाल, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद

खबरे |

खबरे |

कश्मीर में हवाई सेवाएं बहाल, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद
Published : Jan 31, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Jan 31, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Air services restored in Kashmir, Srinagar-Jammu National Highway still closed
Air services restored in Kashmir, Srinagar-Jammu National Highway still closed

विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 8.4...

श्रीनगर : कश्मीर में हवाई सेवाएं मंगलवार को बहाल कर दी गईं, बर्फबारी के कारण सेवांए एक दिन पहले बाधित हो गईं थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद घाटी में हवाई सेवाएं बहाल कर दी गईं। मौसम शुष्क रहने और दृश्यता में सुधार के बाद उड़ाने फिर शुरू हुईं।

हालांकि, कई जगहों पर बर्फबारी और भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर में 40 दिन तक चलने वाले ‘चिल्लई-कलां’ के दौर के आखिरी दिन सोमवार को मध्यम से भारी बर्फबारी के कारण दैनिक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।.

अधिकारियों ने बताया की पूरी घाटी में देर शाम तक बर्फबारी जारी रही। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों सहित कुछ क्षेत्रों में रात को भी बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक बादल छाए रहने और शनिवार तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है।.

विभाग ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।. विभाग के अनुसार, बर्फबारी और बारिश के बाद श्रीनगर सहित घाटी में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है।.

विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।.

कश्मीर में ‘चिल्लई-कलां’ का दौर समाप्त हो गया है। अब 20 दिन का ‘चिल्लई-खुर्द’ का दौर चल रहा है, जिसमें भी कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी रहेगी। फिर 10 दिन का ‘चिल्लई बच्चा’ का दौर रहेगा, तब घाटी में ठंड में कमी आने लगेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM