Sunetra Pawar Oath Ceremony: अजित पवार के निधन के चार दिन बाद सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम
Sunetra Pawar Oath Ceremony: अजित पवार के निधन के चार दिन बाद सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम
Published : Jan 31, 2026, 7:22 pm IST
Updated : Jan 31, 2026, 7:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Sunetra Pawar, wife of late Ajit Pawar, is sworn in as Maharashtra’s Deputy Chief Minister by Governor Acharya Devvrat at Raj Bhavan, Mumbai.
Sunetra Pawar, wife of late Ajit Pawar, is sworn in as Maharashtra’s Deputy Chief Minister by Governor Acharya Devvrat at Raj Bhavan, Mumbai.

राज्यपाल ने सुनेत्रा को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

Sunetra Pawar Oath Ceremony: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें लोकभवन में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला। इस अवसर पर शरद पवार मौजूद नहीं रहे।

इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया।

डिप्टी सीएम की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। यह पद अजित पवार की तीन दिन पहले, 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में मौत के बाद खाली हुआ था।

reyrty

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा, “सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करेंगी और स्वर्गीय अजित दादा के विज़न को पूरा करेंगी।”

सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जैसे ही शपथ पूरी हुई, वहां मौजूद पार्टी समर्थकों ने “अजित दादा अमर रहे” के नारे लगाए। शपथ लेने के बाद तक सुनेत्रा ने कागजातों पर हस्ताक्षर नहीं किए, तब तक समर्थक नारे लगाते रहे।

rthb

“सुनेत्रा, तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” के नारे भी समर्थकों ने लगाए, साथ ही “अजित दादा अमर रहे” के नारे लगातार गूंजते रहे।

सुनेत्रा पवार को शुक्रवार को हुई NCP की आपात बैठक में डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभालने का प्रस्ताव दिया गया था। पार्टी नेताओं की सलाह के बाद सुनेत्रा ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसी प्रक्रिया के बाद आज उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए सुनेत्रा शुक्रवार देर रात पुणे से मुंबई पहुंची थीं।

(For more news apart from Sunetra Pawar, wife of late Ajit Pawar, is sworn in as Maharashtra’s Deputy Chief Minister by Governor Acharya Devvrat at Raj Bhavan, Mumbai.news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM