मप्र : छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

खबरे |

खबरे |

मप्र : छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी
Published : Jul 31, 2023, 11:49 am IST
Updated : Jul 31, 2023, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मृत छात्रा के परिवार और अन्य स्थानीय लोगों ने देर रात तक विरोध-प्रदर्शन किया।

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में छेड़खानी से परेशान 12वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर लटेरी कस्बे में हुई, जिसके बाद मृत छात्रा के परिवार और अन्य स्थानीय लोगों ने देर रात तक विरोध-प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि लड़की के कथित तौर पर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी आमिर के खिलाफ लटेरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

तिवारी के मुताबिक, मृत छात्र के परिवार के परिवार ने पहले छेड़छाड़ की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उसके पिता भगवान सिंह कुशवाहा ने संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि आमिर द्वारा बार-बार छेड़खानी किए जाने के कारण उनकी बेटी काफी परेशान थी और उसने यह कठोर कदम उठा लिया।

कुशवाहा ने कहा कि उनकी बेटी ने परिवार को उस समस्या के बारे में कभी नहीं बताया, जिसका वह सामना कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने अपने घर के एक कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद मृत छात्रा के परिवार और स्थानीय लोगों ने रविवार रात 10.30 बजे तक उसके शव को सड़क पर रखकर इलाके में चक्काजाम किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को शांत कराके घर लौटने के लिए मनाया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM