तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक अगस्त को करेंगे महाराष्ट्र के सांगली का दौरा

खबरे |

खबरे |

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव एक अगस्त को करेंगे महाराष्ट्र के सांगली का दौरा
Published : Jul 31, 2023, 1:07 pm IST
Updated : Jul 31, 2023, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने महाराष्ट्र के सोलापुर और उस्मानाबाद का दौरा किया था।

औरंगाबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव मंगलवार को महाराष्ट्र के सांगली में प्रख्यात मराठी कवि एवं समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे के जन्मस्थल का दौरा करेंगे। एक अगस्त 1920 को सांगली के वाटेगांव में जन्मे साठे का 18 जुलाई 1969 को निधन हो गया था।

महाराष्ट्र के किसान समर्थक शेटकारी संगठन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राव एक अगस्त को वाटेगांव का दौरा करेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक, किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान संगठन के एक दल ने शनिवार को राव से मुलाकात की थी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने महाराष्ट्र के सोलापुर और उस्मानाबाद का दौरा किया था। पिछले साल दिसंबर में अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने के बाद राव पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

राव ने नांदेड़ और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विकास के अपने ‘तेलंगाना मॉडल’ पर प्रकाश डाला।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM