तमिलनाडु : मकान में पटाखे में विस्फोट, चार लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु : मकान में पटाखे में विस्फोट, चार लोगों की मौत
Published : Dec 31, 2022, 11:58 am IST
Updated : Dec 31, 2022, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu: Firecrackers explode in house, four killed
Tamil Nadu: Firecrackers explode in house, four killed

पुलिस ने बताया कि विस्फोट तड़के करीब चार बजे अचानक हुआ, जिसमें मोहनूर में एक मकान और आसपास के कुछ अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा चार व्यक्ति घायल...

नमक्कल (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के नमक्कल जिले के एक मकान में हुए विस्फोट में एक पटाखे की दुकान के मालिक और तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। उक्त घर में कथित रूप से पटाखे रखे हुए थे। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। 

पुलिस ने बताया कि विस्फोट तड़के करीब चार बजे अचानक हुआ, जिसमें मोहनूर में एक मकान और आसपास के कुछ अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए तथा चार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दमकल की गाड़िय़ों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि लाइसेंस धारक तिल्लई कुमार (37) ने अपने घर में पटाखा क्यों रखा हुआ था। यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई। तिल्लई कुमार, उसकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई।’’  उन्होंने बताया कि हालांकि, कुमार की चार साल की बेटी बाल-बाल बच गई।

अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के चलते कुमार के पड़ोस में रहने वाली 70 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई।

विस्फोट होने या मकानों को हुए नुकसान के कारण जलने या घायल होने वाले चार व्यक्तियों को इलाज के लिए नमक्कल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार करते हुए कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट-सर्किट से या फिर किसी मोमबत्ती से पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ।

Location: India, Tamil Nadu, Namakkal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM