अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत
Published : May 8, 2023, 6:35 pm IST
Updated : May 8, 2023, 6:35 pm IST
SHARE ARTICLE
Nine people including Indian engineer killed in US firing
Nine people including Indian engineer killed in US firing

अमेरिका में गोलीबारी की घटना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, देश में 2023 में अब तक कम से कम 198 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

ह्यूस्टन : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोलीबारी की यह घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में अपराह्न करीब 03:30 बजे हुई। न्यूयॉर्क पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोलीबारी की।

इस घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने 33 वर्षीय हमलावर गार्सिया को गोली मार दी।

ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम करती थीं। उनके परिवार के एक प्रतिनिधि ने डब्ल्यूएफएए टेलीविजन स्टेशन से पुष्टि की कि इस हिंसा के पीड़ितों में ऐश्वर्या भी शामिल हैं। टीवी स्टेशन ने बताया कि वह टेक्सास में काम करती थीं और उनका परिवार भारत में रहता है।

खबर के अनुसार ऐश्वर्या के परिवार की योजना उनके शव को भारत वापस ले जाने की है। ऐश्वर्या के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह दो साल से अधिक समय से डलास में प्रोजेक्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं। गोलीबारी की इस घटना के बाद डलास में गार्सिया के माता-पिता से जुड़े एक घर की पुलिस ने तलाशी ली। वहीं, अधिकारियों ने एक होटल की भी छानबीन की, जहां हमलावर ठहरा था।

अमेरिका में गोलीबारी की घटना से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, देश में 2023 में अब तक कम से कम 198 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 मई को टेक्सास के एक स्कूल में एक हमलावर ने गोलियां चलाकर 19 बच्चों और दो वयस्कों की जान ले ली थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM