अमेरिका में 18 वर्षीय युवक ने की फायरिंग, 3 की मौत

खबरे |

खबरे |

अमेरिका में 18 वर्षीय युवक ने की फायरिंग, 3 की मौत
Published : May 16, 2023, 3:10 pm IST
Updated : May 16, 2023, 3:10 pm IST
SHARE ARTICLE
18-year-old youth opened fire in America, 3 killed
18-year-old youth opened fire in America, 3 killed

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का सामना किया, जिसे बाद पुलिस कर्मियों ने उसे मार गिराया. 

न्यू मैक्सिको: आए दिन हो रही गोलीबारी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. ताजा जानकारी अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से आई है, जहां एक 18 वर्षीय युवक द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना अल्बुकर्क से उत्तर-पश्चिम में लगभग 290 किलोमीटर (180 मील) दूर न्यू मैक्सिको के फार्मिंगटन के रिहायशी इलाके में सोमवार को हुई।

फार्मिंग्टन के उप पुलिस प्रमुख बैरिक करम ने एक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि कुल नौ लोग गोलीबारी के शिकार हुए थे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि इस घटना में मारे गए तीन लोग उस संख्या में थे या नहीं।

जांच अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उस वक्त वहां अफरातफरी का माहौल था. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी का सामना किया, जिसे बाद पुलिस कर्मियों ने उसे मार गिराया. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Former Colonel पिटाई मामले में बेटा आया कैमरे के सामने, बताया उस दिन पार्किंग को लेकर क्या हुआ था?

21 Mar 2025 1:32 PM

Amritpal के साथियों की रिमांड पर क्या बोले lawyer Harpal Singh Khara ?

21 Mar 2025 1:29 PM

पंजाब की नवीनतम बड़ी समाचार

20 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने बॉर्डर किया खाली, ट्रैक्टर और बैरिकेड्स हटाए, किसान विरोध लाइव अपडेट खनौरी बॉर्डर

20 Mar 2025 7:04 PM

मोर्चा उठाने के बाद किसाना ने किया बड़ा ऐलान, पूरे प्रदेश में किसान करेंगे धरना प्रदर्शन

20 Mar 2025 7:02 PM

Gidderbaha में किसानों और Police के बीच मारपीट, पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया

20 Mar 2025 5:51 PM