नेपाल के राष्ट्रपति ने 670 कैदियों की जेल की सजा की माफ

खबरे |

खबरे |

नेपाल के राष्ट्रपति ने 670 कैदियों की जेल की सजा की माफ
Published : Sep 20, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Nepal's President waives the jail sentence of 670 prisoners(file photo)
Nepal's President waives the jail sentence of 670 prisoners(file photo)

सिफारिश के आधार पर इन 670 कैदियों की जेल की सजा माफ की गई है।

काठमांडू:  नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मंगलवार को 670 कैदियों की सजा माफ कर दी। इनमें उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी भी शामिल हैं। संविधान दिवस के अवसर पर सरकार की सिफारिश के अनुसार यह कदम उठाया गया है। नेपाल में 20 सितंबर, 2015 को नये संविधान की उद्घोषणा की गयी थी।

राष्ट्रपति कार्यालय की प्रवक्ता शैलजा रेगमी भट्टाराई ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को मंत्रिमंडल द्वारा अपनी एक बैठक में की गई सिफारिश के आधार पर इन 670 कैदियों की जेल की सजा माफ की गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन कैदियों को 20 सितंबर को रिहा किया जाएगा। 20 सितंबर को नेपाल में संविधान दिवस मनाया जाता है। काठमांडो पोस्ट की खबर के अनुसार मंत्रिमंडल की सिफारिश पर गणतंत्र दिवस, संविधान दिवस और दसईं उत्सव के दौरान विचाराधीन कैदियों एवं सजायाफ्ता कैदियों को रिहा करने की परिपाटी रही है । लेकिन ऐसे फैसले बार बार विवादों में घिर जाते रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM