ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब का इस्तीफा सुनक के लिए बड़ा झटका
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब का इस्तीफा सुनक के लिए बड़ा झटका
Published : Apr 21, 2023, 5:44 pm IST
Updated : Apr 21, 2023, 5:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Britain's Deputy Prime Minister Dominic Raab's resignation is a blow to Sunak
Britain's Deputy Prime Minister Dominic Raab's resignation is a blow to Sunak

राब (49) ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया

लंदन:  ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इन आरोपों के बीच शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे। राब का यह कदम सुनक के लिए बड़ा झटका हो सकता है। विभिन्न लोक सेवकों ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आरोप लगाये थे और इस मामले में स्वतंत्र रिपोर्ट सुनक को सौंप दी गयी। ब्रिटेन के न्याय मंत्री राब पर तभी से फैसले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

राब (49) ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा साझा किया और कहा कि उनके आचरण संबंधी रिपोर्ट में उनके खिलाफ दो दावों को कायम रखा गया है। हालांकि, राब ने उन्हें त्रुटिपूर्ण बताया और कहा, ‘‘मैं जांच रिपोर्ट को स्वीकार करने को बाध्य हूं, लेकिन इसमें मेरे खिलाफ दो दावों को छोड़कर बाकी को खारिज कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा यह भी मानना है कि दोनों प्रतिकूल निष्कर्ष भी त्रुटिपूर्ण हैं और अच्छी सरकार के आचरण के मामले में खतरनाक मिसाल पेश करते हैं।’’

राब ने कहा, ‘‘इस तरह के मामले मंत्रियों के खिलाफ गलत शिकायतों को प्रोत्साहन देंगे।’’.

निवर्तमान मंत्री ने संकेत दिया कि स्वतंत्र जांचकर्ता एडम टॉली केसी द्वारा कराई गयी समीक्षा में सामने आया कि वह साढ़े चार साल में एक बार भी किसी पर चिल्लाये नहीं हैं। किसी को शारीरिक रूप से धमकाने की बात तो छोड़ दीजिए, जानबूझकर किसी को नीचा दिखाने की कोशिश भी नहीं की है।

सुनक को लिखे पत्र में राब ने कहा, ‘‘मुझे जांच के लिए बुलाया गया और डराने-धमकाने की कोई बात आने पर इस्तीफा देने को कहा गया। मेरा मानना है कि मेरी बात पर कायम रहना जरूरी है।’’.हालांकि राब ने आगाह किया कि रिपोर्ट मंत्रियों के खिलाफ झूठी शिकायतों को बढ़ावा देगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM