South Korea Forest fire: साउथ कोरिया में जंगल में लगी आग, 16 लोगों की मौत, 19 घायल

खबरे |

खबरे |

South Korea Forest fire: साउथ कोरिया में जंगल में लगी आग, 16 लोगों की मौत, 19 घायल
Published : Mar 26, 2025, 1:07 pm IST
Updated : Mar 26, 2025, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
 South Korea Forest fire 16 people died 19 injured Latest News In Hindi
South Korea Forest fire 16 people died 19 injured Latest News In Hindi

एंडोंग और अन्य दक्षिणी शहरों व कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया।

 South Korea Forest fire 16 people died 19 injured Latest News In Hindi: दक्षिण कोरिया के दक्षिणी क्षेत्रों में शुष्क मौसम और तेज हवाओं के बीच जंगलों में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एंडोंग और अन्य दक्षिणी शहरों व कस्बों के अधिकारियों ने मंगलवार को स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया। दूसरी ओर दमकलकर्मी शुष्क हवाओं के कारण लगी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। आग के कारण 43 हजार एकड़ से अधिक भूमि जलकर राख हो गई और 1,300 वर्ष पुराने बौद्ध मठ समेत सैंकड़ों संरचनाएं तबाह हो गईं।

दक्षिण कोरिया के गृह व सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार एंडोंग, उसके पड़ोसी कस्बों उइसियोंग व सानशियोंग और उल्सान शहर में 5,500 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। ये इलाके आग से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

कोरिया हेरिटेज सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि उइसियोंग में लगी आग से सातवीं सदी का बौद्ध मठ गोउंसा जलकर राख हो गया।

दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि अग्निशमन कर्मियों ने उन क्षेत्रों में लपटों को बुझा दिया है लेकिन मौसम शुष्क होने और तेज हवा के कारण आग फिर से फैल गई। लगभग 9,000 अग्निशमन कर्मी, 130 से अधिक हेलीकॉप्टर और सैकड़ों वाहन आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।(pti)

(For ore news apart From South Korea Forest fire 16 people died 19 injured Latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास ख़बरें | Spokesman TV | LIVE | Date 29/03/2025

29 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने Mohali में अलग-अलग फ्लैटों पर की छापेमारी, बसों में पहुंची पुलिस, Caso operation LIVE

29 Mar 2025 7:04 PM

अमृतपाल के साथियों को लेकर बड़ा फैसला, कोर्ट ने इतने दिनों की हिरासत में भेजा

29 Mar 2025 5:02 PM

हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं? तुसी भी ''The Iron Lady Awards'

29 Mar 2025 5:00 PM

Punjab University में शो के दौरान युवक की हत्या, देखें पूरी खबर LIVE...

29 Mar 2025 4:57 PM

"Partap Singh Bajwa अपना ही निःशुल्क उपचार कार्ड बना ले"- Dr. Balbir Singh | Vidhan Sabha

28 Mar 2025 5:22 PM