सिंगापुर में प्रेमिका के साथ झगड़ा करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को एक माह की सजा
सिंगापुर में प्रेमिका के साथ झगड़ा करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को एक माह की सजा
Published : May 27, 2023, 4:43 pm IST
Updated : May 27, 2023, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

प्रेमिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सिंगापुर :  सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका पर पिंजरा फेंकने के आरोप में शुक्रवार को एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई। दोनों के बीच अपने पालतू कुत्ते की देखभाल को लेकर झगड़ा हो गया था। सिंगापुर के भारतीय मूल के व्यक्ति को दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना उतावलेपन से काम करने और आपराधिक धमकी के एक मामले में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई गई।

सिंगापुर के दैनिक समाचारपत्र ‘टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के दौरान आरोपी के खिलाफ समान प्रकृति के अन्य तीन आरोपों पर भी विचार किया गया। प्रेमी युगल का झगड़ा उस समय हिंसक हो गया जब विष्णेश्वरन जगदीसन ने अपना आपा खो दिया और अपनी प्रेमिका पर पिंजरा फेंक दिया, जिसका वजन एक किलोग्राम था। इसके बाद प्रेमिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM