Sri Lanka Flood Horror: श्रीलंका में बारिश ने मचाई तबाही! बाढ़ और भूस्खलन से 56 मौतें, 600 से ज्यादा घर तबाह
Published : Nov 28, 2025, 12:24 pm IST
Updated : Nov 28, 2025, 12:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Over 50 dead and dozens missing following landslides and floods across Sri Lanka
Over 50 dead and dozens missing following landslides and floods across Sri Lanka

तेज बारिश के कारण कई जगह घर, सड़कें और खेत पानी में डूब गए।

Sri Lanka Flood Horror: श्रीलंका में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। अब तक देशभर में 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 600 से अधिक घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। (Over 50 dead and dozens missing following landslides and floods across Sri Lanka news in hindi) 

पिछले सप्ताह से ही श्रीलंका खराब मौसम का सामना कर रहा है। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने हालात और बदतर कर दिए। तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में घर, सड़कें और खेत जलमग्न हो गए और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। 

देश के अन्य हिस्सों में भी भूस्खलनों के कारण कई लोगों की जान गई है। लगातार तेज बारिश से अधिकांश नदियां और जलाशय उफान पर हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। चट्टानें, पेड़ और मिट्टी गिरने से कई रास्ते और रेलवे ट्रैक भी अवरुद्ध हो गए हैं। इसी वजह से यात्री ट्रेनों की सेवाएं भी फिलहाल रोक दी गई हैं।

स्थानीय टीवी चैनलों पर गुरुवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वायुसेना का हेलिकॉप्टर बाढ़ में फंसे घर की छत पर खड़े तीन लोगों को बचाते हुए दिखा। वहीं, नौसेना और पुलिस नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं। एक और दिल दहला देने वाली घटना अम्पारा के पास हुई, जहां बाढ़ में बहती एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। श्रीलंका के मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे और चुनौतीपूर्ण रहने की चेतावनी दी है, जिससे राहत और बचाव टीमों पर दबाव और बढ़ गया है।

(For more news apart from Over 50 dead and dozens missing following landslides and floods across Sri Lanka news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM