खबरे |

खबरे |

सहरसा एयरपोर्ट के लिए जल्द जारी होगा टेंडर, समृद्दि यात्रा में बोले श्री सम्राट चौधरी
Published : Mar 13, 2026, 4:38 pm IST
Updated : Mar 13, 2026, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी

खगड़िया में स्टील प्लांट लगाने का ऐलान

  • समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा और खगड़िया पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • वाल्मीकिनगर और वीरपुर एयरपोर्ट के बाद सहरसा एयरपोर्ट के लिए भी जल्द टेंडर
  • खगड़िया में स्टील प्लांट लगाने की योजना, रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

सहरसा/खगड़िया :  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जल्द ही सहरसा में भी एयरपोर्ट निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। मानसी से सहरसा फोरलेन सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है। एनडीए शासन में सहरसा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने खगड़िया में स्टील प्लांट लगाने का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान सहरसा और खगड़िया पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहरसा स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विकास की मजबूत नींव रखी है। एक समय सहरसा और आसपास का इलाका टापू बन जाता था। बी.पी. मंडल पुल के क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक होने में वर्षों लग जाते थे। सिमरी बख्तियारपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्थिति काफी परेशान करने वाली थी।

पहले खगड़िया से सहरसा आने में चार से पांच घंटे लगते थे, आज पटना से सहरसा का सफर चार घंटे में पूरा हो रहा है। कोसी, काली कोसी और गंडक जैसी नदियों से घिरे इस इलाके में अब सड़कों का जाल बिछ चुका है। सैकड़ों छोटे-बड़े पुलों का निर्माण कराया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बिहार में कभी मात्र छह हजार किलोमीटर सड़कें थीं, वहां आज करीब 1 लाख 40 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा चुका मानसी से सहरसा तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कभी बिहार का बजट छह हजार करोड़ रुपये था, वह आज बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष 2005 से पहले जहां राज्य में केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, आज यह संख्या 2 करोड़ 16 लाख है। राज्य में 23 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली से करीब 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिल शून्य आ रहा है।

साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के साथ पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 1 करोड़ 81 लाख परिवारों के खातों में 10 हजार रुपये भेजकर उन्हें रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया है। आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं 1 लाख 21 हजार करोड़ रुपये का व्यवसाय कर रही हैं।

मधेपुरा और सुपौल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के बाद सहरसा में भी मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जल्द ही सहरसा एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।

वहीं खगड़िया के संसारपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खगड़िया उनका घर है। वे यहां नेता नहीं बल्कि बेटा के रूप में आए हैं। पहले खगड़िया से पटना, सहरसा और भागलपुर जाने में पूरा दिन लग जाता था, अब दो से तीन से घंटे में यह दूरी तय होती है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खगड़िया में स्टेशन रोड का सुधार, बाइपास निर्माण हुआ। श्री चौधरी ने खगड़िया में स्टील प्लांट लगाने का ऐलान किया। और कहा कि पलायन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यहां उद्योग स्थापित किया जा रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि खगड़िया विकास में पीछे नहीं रहेगा क्योंकि उनका बेटा इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM