बर्मिंघम के इतिहास में पहली बार ब्रिटिश-भारतीय बने लॉर्ड मेयर

खबरे |

खबरे |

बर्मिंघम के इतिहास में पहली बार ब्रिटिश-भारतीय बने लॉर्ड मेयर
Published : May 30, 2023, 11:35 am IST
Updated : May 30, 2023, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
British-Indian Chaman Lal becomes Lord Mayor of Birmingham
British-Indian Chaman Lal becomes Lord Mayor of Birmingham

बर्मिंघम के लोगों को ब्रुमी भी कहा जाता है।

लंदन: बर्मिंघम के इतिहास में पहली बार ब्रिटिश भारतीय नागरिक चमन लाल ने लॉर्ड मेयर का पद संभाल लिया है। इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स शहर के स्थानीय पार्षदों ने उनका चुनाव किया है। ब्रिटिश सिखों के रविदासिया समुदाय से आने वाले लाल का जन्म पंजाब के होशियारपुर में पखोवल गांव में हुआ था। बाद में वह ब्रिटेन आ गए थे जहां कई वर्षों तक स्थानीय पार्षद रहे। लेबर पार्टी के नेता को सबसे पहले 1994 में निर्वाचित किया गया था।

पिछले सप्ताह मेयर चुने जाने के लिये आयोजित एक समारोह में लाल ने कहा, ‘‘यह मेरे और हमारे परिवार के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि सेना अधिकारी के बेटे के रूप में भारत में जन्म हुआ लेकिन बर्मिंघम में सेवा करने का मौका मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गोद लिया हुआ ‘ब्रुमी’ हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन में अपने गोद लिए हुए शहर का लॉर्ड मेयर बनूंगा। मैं अपने और हमारे महान शहर के प्रथम नागरिक के रूप में मुझे चुनने के लिए साथी पार्षदों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो किसी पार्षद को दी जाने वाली सर्वोच्च नागरिक भूमिका होती है।’’.

गौरतलब है कि बर्मिंघम के लोगों को ब्रुमी भी कहा जाता है।

बर्मिंघम सिटी काउंसिल के अनुसार, चमन लाल के पिता सरदार हरनाम सिंह बंगा ब्रिटिश भारतीय सेना के अधिकारी थे जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक इतालवी अभियान में भाग लिया था। लाल के पिता 1954 में इंग्लैंड आए थे और बर्मिंघम में बस गए थे। चमन लाल अपनी मां सरदारनी जय कौर के साथ 1964 में इंग्लैंड आए और तब से बर्मिंघम में रह रहे हैं।

लाल ने अपना इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार भी शुरू किया। उन्होंने 1971 में विद्यावती से शादी की और उनकी तीन बेटियां तथा दो बेटे हैं। वह 1989 में लेबर पार्टी में शामिल हुए और समानता तथा भेदभाव को चुनौती देने के लिए कई सामाजिक न्याय अभियानों में भाग लिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Facebook पर गोरी को निहंग सिंह से हुआ था प्यार, अब अमृत चख सजी सिंहनी

17 Mar 2025 1:41 PM

Himachal Police ने मोटरसाइकिल सवार पंजाबी युवक पर किए 2 पर्चे, झपटमारी पर की कार्रवाई

17 Mar 2025 1:33 PM

आखिर जस्प्रीत को क्यों करना पड़ा बच्चे का अपहरण | Ludhiana Encounter Canada-returned Youth family Interview

15 Mar 2025 5:57 PM

सुखबीर बादल से पूछा - क्या आपने बरगारी कलां में गोली चलाने का आदेश दिया था, उन्होंने कहा "हां"|Harpreet Singh

15 Mar 2025 5:54 PM

जब ड्रग तस्कर के घर छापेमारी करने पहुंची भारी पुलिस बल, देखिए कैसे भागे तस्कर!

12 Mar 2025 5:52 PM

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM