खबरे |

खबरे |

Ethiopia Road Accident: इथियोपिया में हुआ बड़ा हादसा, नदी में गिरा ट्रक, 71 लोगों की मौत
Published : Dec 31, 2024, 9:32 am IST
Updated : Dec 31, 2024, 9:32 am IST
SHARE ARTICLE
Ethiopia Road Accident 71 people died News In Hindi
Ethiopia Road Accident 71 people died News In Hindi

सरकारी इथियोपियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ईबीसी) के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल हो रहे थे।

Ethiopia Road Accident 71 people died News In Hindi: अफ्रीकी देश इथियोपिया में बड़ा हादसा हुआ है. यहां यात्रियों से भरा एक ट्रक नदी में गिर गया. इस हादसे में 71 लोगों की जान चली गई थी. साउथ सिदामा क्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक, ये भयानक हादसा बोना जिले में हुआ. क्षेत्रीय संचार ब्यूरो ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का इलाज बोना जनरल अस्पताल में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग इसुजु ट्रक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ट्रक अचानक नदी में गिर गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और सरकारी विभागों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, नदी में गिरे लोगों की तलाश जारी है.

सरकारी इथियोपियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ईबीसी) के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल हो रहे थे। आपको बता दें कि इथियोपिया में गंभीर सड़क दुर्घटनाएं आम हैं। खराब ड्राइविंग मानक और दोषपूर्ण वाहन ज्यादातर दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते हैं। करीब छह साल पहले 2018 में इथियोपिया में ही एक बड़ा हादसा हुआ था. जिसमें छात्रों से भरी बस खड्ड में गिर गई, जिसमें 38 लोगों की जान चली गई. ये हादसे शहरवासियों के लिए चिंता का विषय हैं. (एजेंसी)

(For more news apart from Ethiopia Road Accident 71 people died News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

\'हमारा गांव बिकाऊ है\' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM