पाकिस्तान : बलूचिस्तान में पुलिस बल पर आत्मघाती विस्फोट , नौ पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में पुलिस बल पर आत्मघाती विस्फोट , नौ पुलिसकर्मियों की मौत, 13 घायल
Published : Mar 6, 2023, 1:42 pm IST
Updated : Mar 6, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Blast in Balochistan province, nine policemen killed, 13 injured (प्रतिकात्मक फोटो)
Pakistan: Blast in Balochistan province, nine policemen killed, 13 injured (प्रतिकात्मक फोटो)

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, यह विस्फोट क्वेटा-सिबी राजमार्ग पर काम्बरी पुल पर बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मियों के ट्रक के समीप हुआ।

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में कम से कम नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, यह विस्फोट क्वेटा-सिबी राजमार्ग पर काम्बरी पुल पर बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मियों के ट्रक के समीप हुआ।

काछी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) महमूद नोतेजई ने कहा कि प्रारंभिक सबूतों से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था।. बहरहाल, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि विस्फोट किस तरह का था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया है और विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली जा रही है। नोतेजई ने बताया कि बम हमले में बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी के कम से कम नौ कर्मियों की मौत हो गयी और 13 घायल हो गए।

अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे। खबर के अनुसार, बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी कर्मी सिबी मेला में ड्यूटी से लौट रहे थे जब उन्हें निशाना बनाया गया। विस्फोट की तीव्रता के कारण ट्रक पलट गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बलूचिस्तान कांस्टेबुलरी प्रांतीय पुलिस बल का एक विभाग है जो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और जेलों समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा मुहैया कराता है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM