Pakistan News : चीनी नागरिक पाकिस्तान में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करना चाहते- मरियम नवाज

खबरे |

खबरे |

Pakistan News : चीनी नागरिक पाकिस्तान में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करना चाहते- मरियम नवाज
Published : Apr 7, 2024, 12:48 pm IST
Updated : Apr 7, 2024, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Maryam Nawaz said Chinese citizens do not follow security rules in Pakistan news
Maryam Nawaz said Chinese citizens do not follow security rules in Pakistan news

पिछले हफ्ते, बिशम शहर में एक बस पर आत्मघाती हमले में एक पाकिस्तानी वाहन चालक और पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी।

Pakistan News in hindi: पाकिस्तान के तीन बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को अपनी पहली शिखर समिति की बैठक में कहा कि चीनी नागरिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करना चाहते हैं। मरियम ने कहा कि जब उनसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा जाता है तो वे गुस्सा हो जाते हैं। वे किसी अनुशासन का पालन नहीं करना चाहते। आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमले में मारे गए छह लोगों में पांच चीनी इंजीनियर भी शामिल थे।

बैठक में लाहौर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अमीर रजा और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। हालांकि, मरियम ने पंजाब में विकास परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया।

बैठक में चीनी इंजीनियर की हत्या की घटना की भी निंदा की गयी। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में हाल ही में कई हमले हुए हैं। इससे चीनी कर्मचारी और चीनी कंपनियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कहा जा रहा है कि कई चीनी कंपनियां पाकिस्तान छोड़ना चाहती हैं।

पिछले हफ्ते, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले के बिशम शहर में एक बस पर आत्मघाती हमले में एक पाकिस्तानी वाहन चालक और पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। मरियम ने कहा कि आतंकवाद ने भीषण युद्ध का रूप ले लिया है।

उन्होंने कहा, आतंकवादी डिजिटल हो गए हैं और हमें ऐसे मंचों पर उनसे आगे रहने की जरूरत है। इसके अलावा आतंकियों के पास आधुनिक हथियार और तकनीक है, जो उन्हें अफगानिस्तान में मिले हैं।

(For more news apart from Maryam Nawaz said Chinese citizens do not follow security rules in Pakistan news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: pakistan

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM