पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को हो जायेगा समाप्त: प्रधानमंत्री शरीफ

खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान की मौजूदा सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को हो जायेगा समाप्त: प्रधानमंत्री शरीफ
Published : Jul 13, 2023, 11:27 am IST
Updated : Jul 13, 2023, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
PM Sharif (file photo)
PM Sharif (file photo)

निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त हो जायेगा और निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा।

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के साथ बैठक के अगले दिन शरीफ की यह टिप्पणी आयी है। खबर के मुताबिक बैठक के दौरान पीडीएम प्रमुख ने समय से एसेम्बली को भंग करने और चुनाव कराने की जरूरत पर बल दिया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई वाली सरकार का कार्यकाल 14 अगस्त को पूरा हो जाएगा तथा पाकिस्तान निर्वाचन आयोग अगले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक शरीफ ने कहा कि जो कोई भी अगली सरकार बनाये, उसे पाकिस्तान को महान बनाने के लिए शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। शरीफ को पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। उससे पहले नेशनल एसेम्बली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिये तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM