Pakistan Floods News: भारत ने पाकिस्तान को किया तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में आगाह
Published : Aug 25, 2025, 12:26 pm IST
Updated : Aug 25, 2025, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
India warns Pakistan about possible flood in Tawi river news in hindi
India warns Pakistan about possible flood in Tawi river news in hindi

भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है।

Pakistan Floods News in Hindi: भारत ने पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में सचेत किया है। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। (India warns Pakistan about possible flood in Tawi river news in hindi) 

समाचारपत्र ‘द न्यूज’ ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है।

भारत या पाकिस्तान की ओर से इस घटनाक्रम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और आमतौर पर ऐसी जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की जाती है।

सूत्रों के हवाले से खबर में दावा किया गया है कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित भीषण बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी।

खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में पाकिस्तान-भारत के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह अपनी तरह का पहला बड़ा संपर्क है।

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर चेतावनी जारी की है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को "स्थगित" करना भी शामिल था।

सिंधु जल संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के बंटवारे और उपयोग को नियंत्रित करती रही है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने 30 अगस्त तक पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

एनडीएमए की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब देश मानसून की बारिश से जूझ रहा है, जिसमें शनिवार तक 788 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 1,018 लोग घायल हुए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (IWT) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 1960 में हुई इस संधि के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी का बंटवारा तय किया गया था। हाल ही में भारत ने इस संधि को निलंबित करने का ऐलान किया है, जिसके तहत वह पाकिस्तान को जाने वाले पानी को रोकने की बात कह रहा है।

भारत का तर्क है कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद का समर्थन किए जाने के कारण वह इस संधि को स्थगित रखेगा, क्योंकि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि भारत इस संधि को तोड़ता है, तो वह इसे युद्ध की घोषणा के रूप में मानेगा।

(For more news apart from India warns Pakistan about possible flood in Tawi river news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM