Who Was Makki News: 26/11 मुंबई हमले में शामिल अब्दुल रहमान मक्की कौन था, जिसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई?

खबरे |

खबरे |

Who Was Makki News: 26/11 मुंबई हमले में शामिल अब्दुल रहमान मक्की कौन था, जिसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई?
Published : Dec 27, 2024, 5:20 pm IST
Updated : Dec 27, 2024, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Who was Abdul Rehman Makki involved in 26/11 Mumbai attack? News in hindi
Who was Abdul Rehman Makki involved in 26/11 Mumbai attack? News in hindi

मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में हाई डायबिटीज के बाद उसका इलाज चल रहा था।

Who Was Makki News In Hindi: लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख हाफिज अब एहमान मक्की की शुक्रवार को लाहौर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में हाई डायबिटीज के बाद उसका इलाज चल रहा था।

26/11 हमले से जुड़े लश्कर आतंकी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की कौन था?

लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के बहनोई मक्की ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके परिणामस्वरूप 175 लोगों की दुखद मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वहीं संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 में मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मक्की ने लश्कर के विदेशी संबंध विभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया और इसके शूरा (शासी निकाय) का सदस्य था। मक्की, अन्य लोगों के साथ, धन जुटाने, युवाओं को हिंसा के लिए भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने और भारत में, खासकर जम्मू-कश्मीर में हमलों की योजना बनाने में शामिल था।

मक्की की नेतृत्वकारी भूमिका के दौरान, लश्कर-ए-तैयबा 2000 में लाल किला हमला, 2008 रामपुर हमला, 26/11 मुंबई हमला सहित कई प्रमुख हमलों के लिए जिम्मेदार था। मक्की को 15 मई, 2019 को पाकिस्तान सरकार ने गिरफ्तार कर लिया था और लाहौर में नजरबंद कर दिया गया था। 2020 में, एक पाकिस्तानी अदालत ने मक्की को आतंकवाद के वित्तपोषण का दोषी ठहराया और जेल की सजा सुनाई।

आतंकवाद के वित्तपोषण में सजा सुनाए जाने के बाद से वह कम चर्चा में रहे थे। वहीं 2023 में, मक्की को संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया था, जिससे उसकी संपत्ति जब्त, यात्रा प्रतिबंध और हथियार प्रतिबंध लगा दिया गया था।

(For more news apart from Who was Abdul Rehman Makki involved in 26/11 Mumbai attack? news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM