ऑपरेशन कावेरी : सूडान से 231 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा

खबरे |

खबरे |

ऑपरेशन कावेरी : सूडान से 231 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा
Published : May 2, 2023, 1:46 pm IST
Updated : May 2, 2023, 1:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Operation Kaveri: Another batch of 231 Indians return home from Sudan
Operation Kaveri: Another batch of 231 Indians return home from Sudan

सूडान में करीब 4,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

New Delhi: हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत मंगलवार को 231 भारतीय स्वदेश लौटे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह जानकारी दी। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान अहमदाबाद में उतरा । कुल 231 यात्री सुरक्षित घर पहुंचे।’’

भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था।

ज्ञात हो कि सोमवार को इस अभियान के तहत 186 भारतीय कोच्चि पहुंचे थे जबकि रविवार को 229 भारतीय बेंगलूरू पहुंचे थे । इसके एक दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए। वहीं, इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को दो जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे।

‘ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है। सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है। भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके।

सूडान में करीब 4,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय वायु सेना का विमान भी इसमें शामिल है। इस अभियान के तहत पोर्ट सूडान और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है।. सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM