कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस: CM बोम्मई

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस: CM बोम्मई
Published : Apr 4, 2023, 6:08 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 6:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress will not come to power in Karnataka: Bommai
Congress will not come to power in Karnataka: Bommai

कर्नाटक में10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव.

बेंगलुरु : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा। बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का मुख्य ध्यान सत्ता और मुख्यमंत्री पद पर है, राज्य के लोगों के कल्याण पर नहीं है।

बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी, दोनों (सिद्धरमैया और शिवकुमार) एक कुर्सी (मुख्यमंत्री की) के लिए लड़ रहे हैं, जो उन्हें नहीं मिलेगी। इस चुनाव में कांग्रेस और उसके नेताओं का मुख्य उद्देश्य सत्ता और मुख्यमंत्री पद है, कर्नाटक के लोगों का कल्याण नहीं।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक तरफ शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिद्धरमैया दावा कर रहे हैं कि वह अगले मुख्यमंत्री हैं, जबकि ‘‘जिन लोगों को फैसला करना है, उनके दिमाग में दोनों में से कोई भी नहीं हैं।’’ बोम्मई ने कहा, ‘‘यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। दोनों मुख्यमंत्री की कुर्सी के बारे में सपना देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।’’

बोम्मई विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में कथित तौर पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM