बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर आज भी विश्व शांति का लक्ष्य प्राप्त हो सकता : राष्ट्रपति मुर्मू

खबरे |

खबरे |

बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर आज भी विश्व शांति का लक्ष्य प्राप्त हो सकता : राष्ट्रपति मुर्मू
Published : Sep 4, 2023, 6:11 pm IST
Updated : Sep 4, 2023, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
President Murmu (file photo)
President Murmu (file photo)

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों एवं मूल्यों ने सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा दी है।

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को पूरे विश्व समुदाय के लिए एक ‘अमूल्य देन एवं प्रेरणास्रोत’ बताते हुए सोमवार को कहा कि उनके दिखाये मार्ग पर चलकर आज भी विश्व शांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। राजघाट के पास महात्मा गांधी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा और 'गांधी वाटिका' का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने पूज्य बापू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा और गांधी वाटिका इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों एवं मूल्यों ने सम्पूर्ण विश्व को एक नई दिशा दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग उस समय दिखाया जब विश्वयुद्ध के कालखंड में विश्व कलह और संकटों से ग्रस्त था।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधीजी के सत्य, अहिंसा के प्रयोग ने उन्हें महामानव का दर्जा दिया और आज दुनिया के अनेक देशों में उनकी प्रतिमाएं हैं तथा बड़ी संख्या में लोग उन्हें मानते हैं।’’ उन्होंने नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और बराक ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा कि कई महान नेताओं ने गांधीजी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व कल्याण का मार्ग माना। मुर्मू ने कहा कि बापू के दिखाए मार्ग शाश्वत हैं जिन पर चलकर आज भी विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा के साथ साथ गांधीजी ने स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता, ग्राम स्वराज, स्वच्छता जैसे अनेक विषयों पर अमूल्य विचार दिए।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ महात्मा गांधी ने ऐसे भारत के निर्माण पर जोर दिया जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और नैतिक रूप से सबल हो।’’ मुर्मू ने कहा कि यह खुशी की बात है कि गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भारत के विकास के लिए काम कर रहे है।

उन्होंने सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से आग्रह किया कि गांधीजी के बारे में अधिक से अधिक पढ़ें और उनके आदर्शों को आत्मसात करें। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘गांधी जी के लिए पूरा विश्व एक परिवार था। आज भारत जी20 का नेतृत्व करते हुए विश्व-बंधुत्व, विश्व-सहयोग और विश्व-शांति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। मुझे विश्वास है कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए लोग, ‘गांधी दर्शन’ आएंगे और गांधी जी के बारे में जानेंगे।’’

गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल के अनुसार, महात्मा गांधी की यह प्रतिमा 45 एकड़ क्षेत्र में फैले गांधी दर्शन परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थित है। आगंतुकों के लिए 'वाटिका' में एक सेल्फी-प्वाइंट भी बनाया गया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा जयपुर के कारीगरों ने बनाई है, जिसमें राष्ट्रपिता ध्यान मुद्रा में बैठे हुए हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM