S Jaishankar To Visit Pakistan: पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO Summit में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

खबरे |

खबरे |

S Jaishankar To Visit Pakistan: पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO Summit में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Published : Oct 4, 2024, 5:21 pm IST
Updated : Oct 4, 2024, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
eam S Jaishankar to visit pakistan on oct 15 16 latest news in hindi
eam S Jaishankar to visit pakistan on oct 15 16 latest news in hindi

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि जयशंकर एससीओ बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

Foreign Minister  S Jaishankar to visit pakistan on October 15 16 latest News in Hindi: विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे. वो 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल यह जानकारी दी है. बता दें, इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि जयशंकर एससीओ बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी शामिल होने की उम्मीद है। यह भारत के विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। 

यह घोषणा तब की गई जब मंत्रालय ने अगस्त में पुष्टि की कि पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस महीने होने वाली एससीओ बैठक में भाग लेने के लिए निमंत्रण भेजा। उस समय जायसवाल ने कहा, "हमें एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान से निमंत्रण मिला है। हमारे पास इस पर कोई अपडेट नहीं है। हम आपको बाद में स्थिति से अवगत कराएंगे।" हालाकि अब ये साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान नहीं जाएंगे. 

(For more news apart from Foreign Minister S Jaishankar to visit pakistan on oct 15 16 latest news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM