बालासोर रेल हादसे के तीन दिन बाद ओडिशा में एक और मालगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

बालासोर रेल हादसे के तीन दिन बाद ओडिशा में एक और मालगाड़ी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
Published : Jun 5, 2023, 1:29 pm IST
Updated : Jun 5, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
बरगढ़ जिले में मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं।
बरगढ़ जिले में मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं।

बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई।

New Delhi: बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे के तीन दिन बाद ही, सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक निजी नैरो गेज रेल लाइन पर एक मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई।

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में पिछले सप्ताह कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा फिर एक मालगाड़ी से टकराने से हुए भीषण हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी की पांच बोगियां उस वक्त पटरी से उतर गईं, जब वह डूंगरी से बरगढ़ जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक ‘प्राइवेट साइडिंग’ के अंदर हुई जो एक कंपनी के स्वामित्व में है और इसका रखरखाव तथा संचालन रेलवे द्वारा नहीं किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि, 'डूंगरी लाइमस्टोन माइन्स' और 'एसीसी सीमेंट प्लांट, बरगढ़' के बीच एक निजी नैरो गेज रेल लाइन है। यहां मौजूद लाइन, वैगन, लोको सब कुछ निजी कंपनी के स्वामित्व में हैं। यह किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा हुआ नहीं है और इसी लाइन पर घटना आज सुबह हुई।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM